अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप महिला गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,14 जुलाई (नि.सं.)। पांच साल बाद अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिला का नाम आयशा बेगम है। बताया गया है कि आयशा बेगम 5 साल पहले अपने पति और बच्चे के साथ बांग्लादेश से काम के सिलसिले में भारत आई थी। तीन साल बाद पति अपनी पत्नी और बच्चे को छोड़कर दूसरी जगह भाग गया। इसके बाद एक व्यक्ति के झांसे में आकर आयशा बेगम और उसका बच्चा दो साल राजस्थान में थी।


एनजेपी पुलिस ने बुधवार को एनजेपी स्टेशन से बच्चे के साथ महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर महिला ने कहा कि वह दक्षिण बंगाल की सीमा के रास्ते अपने पति के साथ बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत में प्रवेश की थी। लेकिन अब वह अपने देश वापस जाना चाहती है। आज आरोपी महिला को बच्चे के साथ जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *