अवैध रूप से रखे गए सरकारी अनाज के भंडार पर राजगंज पुलिस का छापा, दो गिरफ्तार  

राजगंज, 08 जुलाई (नि.सं.)। राजगंज पुलिस ने सरकारी अनाज को अवैध रूप से जमा कर रखने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों का नाम मिलन दास (40) और युगल दास (30) है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में सरकारी अनाज को अवैध रूप से जमा कर रखा गया है।


इसके बाद गुरुवार की सुबह पुलिस ने अभियान चलाकर दो आरोपियों के कब्जे से 42 बोरी गेहूं और आटा सहित अन्य सरकारी अनाज बरामद किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी लंबे समय से इस अवैध धंधे में लिप्त था।

वहीं, इस संबंध में राजगंज थाने के आईसी पंकज सरकार ने बताया कि भारी मात्रा में सरकारी अनाज के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।  आरोपियों को आज अदालत भेज दिया गया है। वहीं, जिला प्रवर्तन ब्रांच ने घटना की जांच शुरू कर दी है।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *