बारिश से अशोकनगर में भरा पानी, निवासियों में क्षोभ

सिलीगुड़ी, 21 जून (नि.सं.)। थोड़ी सी बरसात होने पर पानी जम जाता है। यह कोई नई बात नहीं है। लेकिन सोमवार शाम को हुई झमाझम बारिश के कारण सिलीगुड़ी के अशोकनगर इलाके के निवासियों को और ज्यादा नुकसान उठाना पड़ रहा है। सोमवार को बारिश के कारण 31 नंबर वार्ड का अशोक नगर इलाका शाम को लगभग डूब गया था। घरों में पानी घुस गया था। इतना ही नहीं बेडरूम से किचन तक पानी भर गया था। जिसके चलते रात में कई घरों में खाना नहीं बना। घरों में पानी घुसने के कारण लोगों को बिस्किट मुड़ी खाकर रात गुजारनी पड़ी।


लंबे समय से अशोकनगर में पानी जमने का समस्या देखा जा रहा है। निवासियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि वोट आता है, वोट जाता है। लेकिन आज भी जल जमाव की समस्या का समाधान नहीं हो सका है। बारिश होने पर चिंता होनी लगती है।फिर से पानी जमा होने से निवासियों को परेशानी में दिन गुजारना पड़ रहा है। वहीं, आज सुबह वार्ड पार्षद मौमिता मंडल ने इलाका का जायजा लिया।

साथ ही उन्होंने निवासियों से भी बातचीत भी की। उन्होंने इलाके के हालातों की जायजा लेने के बाद कहा कि जिस तरह से बारिश हुई है। कई इलाकों में पानी जमा हो गया है। यह देखा जा रहा है कि पानी कैसे निकाला जाये। इधर आज कई लोगों ने अपना गुस्सा भी जाहिर किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *