सिलीगुड़ी, 28 दिसंबर (नि.सं.)। बागडोगरा अंचल पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय कांग्रेस का 137वां स्थापना दिवस मनाया गया। आज सुबह बागडोगरा अंचल कार्यालय में पार्टी का झंडा फहराकर राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय कांग्रेस का 137वां स्थापना दिवस मनाया गया।
साथ ही कार्यकर्ताओं ने केक भी काटा। इस संबंध में नक्सलबाड़ी ब्लॉक के अध्यक्ष अमिताभ सरकार ने कहा कि यात्रा 1885 में शुरू हुई थी, आज पार्टी 137 साल की हो गई है। उन्होंने कहा कि जिले का मुख्य कार्यक्रम सिलीगुड़ी के हाशमी चौक पर होगा।