बागडोगरा,22 मार्च (नि.सं.)। बागडोगरा हवाईअड्डे के रनवे पर दिक्कतों के कारण उड़ान सेवा रद्द कर दी गई है। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया है कि आज सुबह बारिश के बाद रनवे पर समस्या देखी गई।
सुबह 4-5 उड़ान भरने के बाद रनवे की समस्या के कारण उड़ान सेवा रद्द कर दी गई। सूत्रों के अनुसार चार घंटे के लिए उड़ान रद्द कर मरम्मत का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है। गौरतलब है कि रनवे पर कुछ दिक्कत आने के बाद 15 मार्च को हवाई सेवाएं रद्द कर दी गई थी।