सिलीगुड़ी, 13 फरवरी (नि.सं)। बकाया डीए भुगतान की मांग में सिलीगुड़ी गर्ल्स हाई स्कूल में स्कूल के अधिकांश शिक्षिकांए हड़ताल में शामिल हुई है। बताया गया है कि पूरे राज्य में डीए बकाया भुगतान की मांग में सरकारी कर्मचारियों का लगातार आंदोलन चल रहा है।
आज सिलीगुड़ी गर्ल्स हाई स्कूल की शिक्षिकाएं भी हड़ताल में शामिल हुई है। आज उन्होंने पहली कक्षा के बाद हड़ताल शुरू कर दी।सिलीगुड़ी गर्ल्स हाई स्कूल की प्रधान अध्यापिका अत्युहा बागची ने कहा कि शिक्षिकाएं ऐसी करेंगी नहीं पता था। वे डीए की मांग में हड़ताल पर हैं।