उत्तर बंगाल, समाचार
फांसीदेवा में बालू तस्करी नाकाम, पुलिस ने लोरी जब्त की
फांसीदेवा,15 मई (नि.सं.)। फांसीदेवा क्षेत्र में नदी से अवैध रूप से बालू निकालकर तस्करी करने की कोशिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है।घोषपुकुर चौकी की पुलिस टीम ने अभियान चलाकर एक लोरी को जब्त किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, चेंगा नदी से बालू निकालकर रायगंज की ओर ले जाया जा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने छापा मारा, लेकिन मौके से चालक लोरी छोड़कर फरार हो गया। तलाशी के दौरान लोरी में कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए, जिसके बाद उसे जब्त कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे ताकि अवैध बालू तस्करी पर रोक लगाई जा सके। वहीं फरार चालक और लोरी मालिक की तलाश शुरू कर दी गई है।
