बानरहाट में वाहन दुर्घटना में दो तेंदुए और पांच यात्री घायल

बानरहाट, 2 जनवरी (नि.सं.)। बानरहाट एलआरपी मोड़ के पास 31सी राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन के धक्के से दो तेंदुए घायल हो गए।इस दुर्घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे घटी है। वहीं, वाहन पलटने से वाहन में सवार 5 यात्री भी घायल हो गए। ये सभी कूचबिहार के निवासी हैं।


सूत्रों के अनुसार उक्त 5 यात्री नए साल के मौके पर डुआर्स के झालोंग सहित विभिन्न इलाकों में घूमने आये थे। घूमने के बाद वे लोग रात को घर लौट रहे थे। तभी बानरहाट इलाके में दो तेंदुए अचानक सड़क पर आ गए। वाहन तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर दोनों तेंदुए को टक्कर मार दी। इसके बाद वाहन सड़क के किनारे पलट गया।


दूसरी ओर, घटना की खबर पाकर बानरहाट पुलिस और वन्यप्राण शाखा के बिन्नागुड़ी रेंज के कर्मी मौके पर पहुंचे।पांच घायल यात्रियों को बरामद कर वीरपाड़ा स्टेट जनरल अस्पताल में ले जाया गया।हालांकि, एक घायल तेंदुए का सुराग मिला है, लेकिन दूसरे तेंदुए का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। घायल तेंदुए को इलाज के लिए भेजा गया है। वहीं, वनकर्मी इलाके में दूसरे तेंदुए की तलाश कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *