बंद का समर्थन नहीं, फ्लॉप शो होगा हड़ताल: ऋतुब्रत बनर्जी

सिलीगुड़ी, 25 मार्च (नि.सं.)। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और महासंघों ने कई बिंदुओं की मांग को लेकर 28 और 29 मार्च को आम हड़ताल का आह्वान किया है। जिसका तृणमूल चाय बागान श्रमिक यूनियन ने बंद का विरोध किया है।


शुक्रवार को सिलीगुड़ी में आईएनटीटीयूसी के प्रदेश अध्यक्ष ऋतुब्रत बनर्जी ने कहा कि, हड़ताल समस्या का समाधान नहीं है। उत्तर बंगाल के सभी चाय बागान खुले रहेंगे।

उन्होंने सभी से काम में शामिल होने का अनुरोध किया। सभी औद्योगिक इलाके में कामगार और मजदूर काम में शामिल होंगे। हड़ताल के खिलाफ पूरे राज्य में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा हड़ताल पूरी तरह से फ्लॉप शो होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *