बंद के समर्थन में डाबग्राम मंडल भाजपा ने निकाली रैली, कई गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 14 जुलाई (नि.सं.)। उत्तर दिनाजपुर में भाजपा विधायक देवेंद्रनाथ राय की रहस्यमयी मौत के विरोध में आज पूरे उत्तर बंगाल में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है। इस बंद को समर्थन में डाबग्राम मंडल भाजपा द्वारा एक रैली निकाली गयी है।


इस दौरान रैली से आशीघर चौकी की पुलिस ने भाजपा के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।वहीं, शिखा चटर्जी के नेतृत्व में भाजपा समर्थकों ने जलेश्वरी बाजार में पथावरोध किया।

इसके बाद परिस्थिति को स्वाभाविक करने के लिये आशिघर चौकी की पुलिस घटनास्थल पर चहुंची और भाजपा समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया।आज पुलिस ने जलपाईगुड़ी जिले की सह सभानेत्री शिखा चटर्जी, डाबग्राम मंडल के अध्यक्ष दिलीप मंडल समेत अन्य कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *