बागडोगरा सेना छावनी क्षेत्र में संदिग्ध बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार, जांच जारी

बागडोगरा, 13 मई (नि.सं.)। बागडोगरा के बैंगडूबी सेना छावनी इलाके में एक संदिग्ध बांग्लादेशी युवक को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना से सुरक्षा एजेंसियों में सतर्कता बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार, युवक सेना छावनी के भीतर खड़ी एक रेल बोगी में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था, तभी सेना की क्विक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी) ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान युवक के बयान में असंगति पाई गई, जिसके बाद उसे बागडोगरा पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक ने अपनी पहचान कौशिक विश्वास के रूप में बताई है। गौरतलब है कि सेना छावनी क्षेत्र में आम लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित होता है। ऐसे में युवक वहां तक कैसे पहुंचा, यह सवाल सेना की खुफिया इकाइयों को चिंतित कर रहा है। इससे पहले भी बैंगडूबी सेना छावनी इलाके में बांग्लादेशी नागरिकों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा। पूरे मामले की जांच पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मिलकर कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


pashagamingbetzulabetvolemobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetPusulabet girişPusulabet güncel girişgrandpashabetCasibomCasibomgrandpashabetjojobetcasinowonmatadorbetbets10 girişurfa konteynerşanlıurfa konteynerpusulabet girişcasibomgrandpashabet girişmatbet girişVDCasinoonwincasibom girişcasibom girişbetcio girişbetgitromabetromabetgameofbetradissonbetcratosroyalbetjojobetholiganbetjojobetgrandpashabetjojobetDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetiptv satın alromabetcasibomjojobetgrandpashabetholiganbetpusulabetvdcasinobetciosekabetjojobetmarsbahissekabetmatbetimajbetholiganbetgrandpashabetdeneme bonusu veren sitelerpalacebetŞans Casinocasibomjojobet betcioazhar-itay.com grandpashabetgrandpashabetpusulabet Built with ❤︎ by appycodes