सिलीगुड़ी में बांग्लादेशी नागरिकों के लिए होटलों के दरवाज़े बंद

सिलीगुड़ी, 26 दिसंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी में बांग्लादेशी नागरिकों के लिए होटलों के दरवाज़े बंद कर दिए गए है। शहर के अलग-अलग होटलों में पोस्टर लगा दिए गए है। सिलीगुड़ी होटल ओनर्स एसोसिएशन ने बांग्लादेश के मौजूदा हालात को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।
दरअसल, बांग्लादेश में हो रही हिंसा इस देश में भी पहुंच गई है। सिलीगुड़ी में विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। इस हालात को ध्यान में रखते हुए, शहर के होटलों में बांग्लादेशियों की एंट्री पर बैन लगा दिया गया है। शुक्रवार सुबह से ही बांग्लादेशी नागरिकों की एंट्री पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है और कई होटलों में पोस्टर लगा दिए गए है। कूचबिहार से लेकर मालदा तक के अलग-अलग होटल संगठनों ने इस फ़ैसले का समर्थन किया है।

सिलीगुड़ी होटल ओनर्स एसोसिएशन के सह-सचिव उज्जवल घोष ने कहा कि भारत सरकार ने बांग्लादेश में अलग-अलग वीजा सेंटर अनिश्चित समय के लिए बंद कर दिए है। हमने भी एसोसिएशन की तरफ़ से बांग्लादेशी नागरिकों की एंट्री पर भी बैन लगा दिया है। यह नियम हमारे अधिकार क्षेत्र में आने वाले लगभग 180 होटलों में लागू होगा। उन्होंने कहा कि हालांकि पहले मेडिकल और शिक्षा के मामले में कुछ छूट दी गई थी, लेकिन इस बार इसे पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusjojobetcasinopermobilbahisjojobetCasibomjojobetkargabetİmajbetİmajbetjojobetCasibomjojobetgrandpashabetmarsbahisxslotjojobetmobilbahisGrandpashabet Güncel Girişurfa haberşanlıurfa habervdcasinomatadorbetcasibomgrandpashabet girişmatbet güncel girişsekabet girişsekabet girişjojobetjojobetsahabetimajbet girişvdcasino girişholiganbetgrandpashabetpalacebetteosbetteosbetbahiscasino1winbetgitromabetgameofbetcratosroyalbetgrandpashabetholiganbet Deneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetpadişahbetcasibomromabet Built with ❤︎ by appycodes