फूलबाड़ी, 29 मई (नि.सं.)। न्यू जलपाईगुड़ी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया और तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात सिलीगुड़ी–जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर फूलबाड़ी के पास जियागंज इलाके में पुलिस ने एक छोटे मालवाहक वाहन को रोक कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से कुल 30 कार्टन बरामद किए गए, जिनमें लगभग 4500 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप पाया गया।
इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिलीगुड़ी निवासी आलोक कुंडू, हावड़ा निवासी प्रसेंजीत मुखर्जी और सूरजीत हालदार के रूप में हुई है।
पुलिस के प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, बरामद कफ सिरप को सिलीगुड़ी में अवैध रूप से तस्करी के लिए लाया जा रहा था। जब्त कफ सिरप की बाजार मूल्य लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें जलपाईगुड़ी जिला अदालत में आज पेश किया है।
