बारिश के कारण 10 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन, यातायात ठप

सिलीगुड़ी, 20 जून (नि.सं.)। लगातार बारिश के कारण पहाड़ के कई जगहों पर भूस्खलन का मामला सामने आया है। बारिश के कारण भूस्खलन से सिलीगुड़ी और सिक्किम के बीच सुबह से संपर्क टूट चुका है।


रविवार रात को भारी बारिश के चलते सिक्किम-कालिम्पोंग जाने वाले 10 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगहों पर भूस्खलन हुआ। कालीझोरा के पास भूस्खलन होने के कारण 10 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह से बंद हो गया। इसके चलते सुबह से ही यातायात परिसेवा पूरी तरह ठप हो गया है। जिसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही है।

भूस्खलन की खबर मिलते ही राष्ट्रीय सड़क प्राधिकरण के अधिकारी और इंजीनियर मौके पर पहुंचे। फिलहाल मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है। हालांकि, काफी देर तक सड़क पर फंसे रहने के बाद पर्यटक व राहगीर पैदल ही भूस्खलन प्रभावित इलाके को पार कर रहे है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *