माध्यमिक परीक्षा में राजगंज ब्लॉक में बर्नाली राय बनीं टॉपर

राजगंज, 8 मई (नि.सं.)। राजगंज में माध्यमिक परीक्षा के नतीजों में इस बार एक छात्रा ने शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा है। फाटापुकुर शारदामणि उच्च विद्यालय की छात्रा बर्नाली राय ने 654 अंक हासिल कर राजगंज ब्लॉक में पहला स्थान प्राप्त किया है। इस सफलता से उनके परिवार और पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। बर्नाली राय कुकरजान ग्राम पंचायत के सातकामात पाड़ा की निवासी हैं। उनके परिवार में माता-पिता, बहन, दादा और दादी शामिल हैं। इस उपलब्धि पर बीजेपी के नेताओं ने उनके घर जाकर फूलों का गुलदस्ता और मिठाई देकर सम्मानित किया। नेताओं ने उनकी सफलता की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बर्नाली ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह इस परिणाम से बेहद खुश हैं और भविष्य में डॉक्टर बनना चाहती हैं। बीजेपी नेताओं ने कहा कि गांव में रहकर इस तरह की सफलता हासिल करना बेहद गर्व की बात है और यह अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *