आंधी-तूफान ने बालुरघाट के विभिन्न इलाकों के कई परिवारों को किया बेघर

बालुरघाट, 27मई (नि.सं.)। मंगलवार रात को हुई बारिश एवं आंधी-तूफान से दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालुरघाट के 3 नंबर चकभृगु ग्राम पंचायत के दक्षिण कुयारन, महंतपाड़ा कुयारन गिर्जापाड़ा समेत कई इलाकों के करीब 50 घर क्षतिग्रस्त हुए है। इसके चलते कई परिवार परिवार असहाय हो गए हैं।कई परिवार बेघर हो गए हैं और पड़ोसी के बरामदे में या खुले आसमान के नीचे शरण लेने को मजबूर हुए है।

दक्षिण कुयारन इलाके के निवासी एलिजाबेथ सरेन ने कहा कि आंधी- तूफान से उनके घर का टिन उड़ गए हैं। उनका घर क्षतिग्रस्त होने से वह बेघर हो गये है।उन्होंने कहा कि स्थानीय पंचायत सदस्य ने इलाके की स्थिति देख कर सहायता का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusdasdasdroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet jojobetkargabetİmajbetimajbetJojobetPusulabet jojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobetcasibomholiganbetmatadorbet Built with ❤︎ by appycodes