बिहार में तस्करी से पहले गांजे के साथ एक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,16 जुलाई (नि.सं.)। बिहार में तस्करी करने से पहले एनजेपी पुलिस ने गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम जय सरकार है। वह कूचबिहार का रहने वाला है। बताया गया है कि उक्त युवक एक पिकअप वैन में गुप्त चैंबर बनाकर करीब 42 किलो गांजा लेकर कूचबिहार से बिहार जा रहा था।


गुप्त सूत्रों के आधार पर पुलिस ने फूलबाड़ी के आमाईदिघी इलाके के एक होटल से पहले युवक को हिरासत में लिया। इसके बाद व्यक्ति से पूछताछ करने के बाद पिकअप वैन से 42 किलो गांजा बरामद किया गया। बाद में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार बरामद गांजे की बाजार कीमत करीब दो लाख रुपये है। आज आरोपी को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *