बंगाल-बिहार सीमा पर चक्करामारी में 31 भैंसों के साथ दो गिरफ्तार

खोरीबाड़ी, खोरीबाड़ी पुलिस ने खोरीबाड़ी के बंगाल बिहार सीमा पर चक्करामारी में 31 भैंसों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश से असम जाते समय चक्करा मारी में एक कंटेनर को जब्त किया गया।


तलाशी के दौरान कंटेनर से 31 भैंस बरामद की गईं। बरामद भैंसों के कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए जाने पर कंटेनर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के नाम मोहम्मद जब्बार और भावना बाबू हैं। ये सभी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं। आज सभी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *