बांग्लादेश के विजय दिवस के अवसर पर बीएसएफ और बीजीबी ने फूलबाड़ी सीमा पर रिट्रीट कार्यक्रम का किया आयोजन

फूलबाड़ी,16 दिसंबर (नि.सं.)। फूलबाड़ी सीमा पर बीएसएफ और बॉर्डर गार्ड ऑफ बांग्लादेश (बीजीबी) की ओर से रिट्रीट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीएसएफ और बीजीबी जवानों ने संयुक्त रूप से बांग्लादेश की 52वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारत-बांग्लादेश सीमा पर जीरो प्वाइंट पर रिट्रीट कार्यक्रम का आयोजन किया।

2018 में फूलबाड़ी में भारत-बांग्लादेश सीमा चेक पोस्ट पर दोनों देशों के जवानों की संयुक्त परेड शुरू हुई। इस वर्ष बांग्लादेश की आजादी का 52 वां वर्ष है। बांग्लादेश युद्ध में कई भारतीय सैनिक शहीद हुए थे। तब से बांग्लादेश के साथ-साथ भारत सरकार भी इस दिन को विजय दिवस के रूप में मनाती है। साथ ही इस दिन दोनों देशों के बीच शुभकामनाओं का आदान-प्रदान भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwingrandoperabetroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetPerabetperabetJojobetPusulabet JojobetjojobetgrandpashabetcasibomjojobetcasibomgrandpashabettipobetGrandpashabet giriş Built with ❤︎ by appycodes