बांग्ला साहित्य अकादमी के सम्मान से नवाजे गये सिलीगुड़ी के वयोवृद्ध लेखक रतन विश्वास

सिलीगुड़ी, 2 फरवरी (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के वयोवृद्ध लेखक रतन विश्वास को उत्तर बंगाल के विभिन्न समुदायों की संस्कृति पर पुस्तकें लिखने के लिए बांग्ला साहित्य अकादमी के सम्मान से नवाजा गया है। सिलीगुड़ी के हाकिमपाड़ा के निवासी रतन विश्वास को पश्चिमबंग सरकार के तथ्य व संस्कृति विभाग की ओर से 2022-23 के लिए बांग्ला साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।


14 जनवरी को कोलकाता के नंदन मंच में शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु से यह सम्मान पाकर साहित्यकार रतन विश्वास काफी खुश है। रतन विश्वास ने कहा कि कोई भी सम्मान काम की गति को बढ़ा देता है। वह 50 साल से लिख रहे हैं। उन्होंने 1994 से उत्तर बंगाल के जनजाती और उनकी सांस्कृतिक संस्कृति पर काम करना शुरू किया। उत्तर बंगाल के जनजाती पर काम करने में काफी समय लगा।यह पुस्तक आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत मूल्यवान है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *