भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

खोरीबाड़ी, 23 जुलाई (नि.सं.)। भारतीय जनता पार्टी खोरीबाड़ी बुढागंज मंडल की ओर से पार्टी कार्यालय में कार्यकारिणी की एक बैठक हुई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श करते हुए अग्रिम रणनीति बनाई गई।


बैठक में भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर विश्वजीत घोष, जिला सचिव उत्तम सिंह, नेशनल काउंसिल मेंबर गणेश चंद्र देवनाथ, मंडल अध्यक्ष कल्याण कुमार प्रसाद, महासचिव शक्तिजय बारोई, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष तरुण कुमार सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। जानकारी देते हुए नेशनल काउंसिल मेंबर गणेश चंद्र देवनाथ ने बताया पार्टी का झंडा फहराने के पश्चात बैठक शुरू की गई।

बैठक में विधानसभा चुनाव के बाद की स्थिति पर विचार किया गया। साथ ही पंचायत चुनाव को लेकर विभिन्न रणनीति बनाई गई।पार्टी को और मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *