विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन

खोरीबाड़ी, 29 जून (नि.सं.)। खोरीबाड़ी बुढ़ागंज मंडल भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से आज विभिन्न मांगों को लेकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन खोरीबाड़ी बीडीओ कार्यालय के मुख्य द्वार के सामने किया गया।


जानकारी देते हुए महिला मोर्चा मंडल के अध्यक्ष सुलाता सरकार ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कोविड-19 वैक्सीन को लेकर भ्रष्टाचार हो रहा है। साथ ही राज्य में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हो रही है। इसके अलावा नारी असुरक्षित समेत कई मांगों लेकर आज महिला मोर्चा की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान महीला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुलाता सरकार,महासचिव दीप्ति बर्मन, सचिव अंजला बारोई सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *