भाई दूज पर तिलक लगाकर किन्नर बहनों ने की भाइयों की लंबी उम्र की कामना

सिलीगुड़ी, 6 नवंबर (नि.सं.)। पूरे देश में धूमधाम से भाईदूज का पर्व आज मनाया जा रहा है। दीवाली से शुरू हुए पंचोत्सव का यह सबसे अंतिम त्योहार है। भाईदूज का पर्व भाई-बहन के स्नेह, त्याग और समर्पण का प्रतीक है। इस दिन भाई-बहन अपने प्यार भरे रिश्ते को और प्रगाढ़ करते हैं।


आज के दिन बहनें अपने भाई की लंबी उम्र और उनकी समृद्धि की कामना करती है। भाई दूज, जिसे ‘भबीज’, ‘भाई टीका’ और ‘भाई फोंटा’ के नाम से भी जाना जाता है। यह एक विशेष त्योहार है जिसे भारत में भाई और बहन के बीच बंधन मनाने के लिए मनाया जाता है।

आज बाड़ीभाषा में किन्नरों के घरों में भाई-बहनों का प्यारा पर्व मनाया गया। इस दौरान बैकुंठपुर वन विभाग के सारूगाड़ा रेंज के रेंजर संजय दत्त समेत अन्य लोगों ने किन्नर बहनों केे हाथों से “तिलक” या “टीका” लगवाया। किन्नर बहनें ने भाइयों के माथे पर तिलक लगकार उनकी दीर्घायू, सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।


सोनाली देवी नामक एक किन्नर बहन ने कहा मैं बहुत खुश हूं कि मैं भाइयों के माथे पर तिलक लगा रही हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरा भी भाई होगा और मैं उन्हें तिलक लगाऊंगी।

दूसरी ओर, रेंजर संजय दत्त ने कहा कि मैंने आज किन्नर बहनों से ‘टीका’ लगवाया है। वे हमारे परिवार के सदस्य हैं। वे तीसरे लिंग हैं इसे लिये वे दूसरे ग्रह के लोग नहीं हैं बल्कि वे भी हमारी तहर इंसान हैं। इस लिये मैं आज उनसे तिलक लगाने आया हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *