भाजपा महिला कार्यकर्ता पर हमला

गंगारामपुर, 2 फरवरी (नि.सं.) एक भाजपा महिला कार्यकर्ता के साथ र्दुव्यवहार करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। यह घटना दक्षिण दिनाजपुर जिले के गंगारामपुर थाना अंतर्गत नंदनपुर इलाके की है।


आरोप है कि जबरदस्ती उक्त भाजपा महिला कार्यकर्ता के घर समीप से सड़क बनाया जा रहा था। इसका प्रतिवाद करने पर उन्हें रसी से बांध कर उनके साथ मार-पीट की गयी। इस घटना में महिला कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसके बाद उन्हें स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *