सिलीगुड़ी,31 मई (नि.सं.)। आज भाजपा के 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सिलीगुड़ी जंक्शन परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में शामिल होते हुए भाजपा विधायक शंकर घोष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों के बीच साझा की है। दूसरी तरफ उन्होंने सांसद राजू बिष्ट के समक्ष सिलीगुड़ी टाउन स्टेशन को हेरिटेज का दर्जा देने के साथ स्टेशन के नए नामकरण करने की मांग की।
विधायक ने बताया कि सिलीगुड़ी टाउन स्टेशन एक ऐसी जगह है, जहां पर गांधीजी से लेकर सुभाष चंद्र बोस ,रवीन्द्र नाथ टैगोर पहुंचे थे। इसलिए इस स्टेशन को हेरिटेज का दर्जा दिया जाए।साथ ही यहां पर म्यूजियम भी बनाया जाए। सिलीगुड़ी टाउन स्टेशन एक महत्वपूर्ण स्थान है। इसलिए इस स्टेशन का नया नामकरण किया जाए। विधायक ने कहा कि इस स्टेशन का नया नामकरण कर बाघाजतिन रखा जाए। विधायक शंकर घोष ने आगे कहा कि विटामिन स्टेशन के लिए उन्होंने रेलवे मिनिस्टर को चिट्ठी भी भेजा है।