भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई, दोषियों को सजा की मांग में भाजपा ने किया नक्सलबाड़ी थाने का घेराव

सिलीगुड़ी, 23 अगस्त (नि.सं.)। भाजपा कार्यकर्ता को मारने-पिटन और उसकी पत्नी के साथ छेड़खानी के मामले में नक्सलबाड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराने के 72 घंटे बाद भी अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।


इस घटना को लेकर आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने नक्सलबाड़ी थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। बताया गया है कि आज जिला भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं समेत विधायक ने नक्सलबाड़ी थाने में विरोध प्रदर्शन किया। माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी के विधायक आनंदमय बर्मन ने कहा कि तीन दिन पहले हुई हाथीघिसा की घटना में पुलिस कुछ नहीं कर रही है। 72 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई।

वहीं, घटना में घायल भाजपा कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया गया है। जिनके नाम पर आरोप लगे हैं वे खुलेआम इधर-उधर घूम रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को धमका रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाथीघिसा की घटना की सीबीआई से जांच होनी चाहिए। दूसरी ओर, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए नक्सलबाड़ी थाने में विशाल पुलिस वाहिनी मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *