भाजपा नेत्री भारती घोष ने राजगंज के तीन पीड़ित परिवारों से की मुलाकात

राजगंज,17 अक्टूबर (नि.सं.)। भाजपा नेत्री भारती घोष ने राजगंज के तीनों पीड़ित परिवारों से मुलाकात की है। आज भाजपा के प्रदेश नेत्री भारती घोष, जलपाईगुड़ी जिले के अध्यक्ष बापी गोस्वामी और शिखा चटर्जी ने राजगंज ब्लॉक के सन्न्यासीकाटा ग्राम पंचायत के बलाबाड़ी और नवग्राम मेें उक्त तीनों पीड़ितों के परिवार वालों से मुलाकात करने पहुंचे।

तीनों पीड़ितों के परिवारों से मिलने के बाद भाजपा नेत्री ने पुलिस की भूमिका की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि सन्न्यासीकाटा के दो घटनाओं में पुलिस ने कुछ आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है।

इसके अलावा पुलिस ने नवग्राम की घटना के आरोपियों बचाने के लिये पीड़ित को होम में रख दिया था। उन्होंने कहा कि वह पूरी घटना के बारे में सुप्रिम कोर्ट और सीबीआई से संपर्क करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusdeneme bonusu veren sitelerligobetmatadorbetjojobetjojobet girişjojobet girişJojobetjojobetzenbetPerabetperabetMeritkingJojobetJojobetjojobetgrandpashabet Built with ❤︎ by appycodes