भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में न्यूजीलैंड के निवासी गिरफ्तार

खोरीबाड़ी,27 नवंबर (नि.सं.)। नेपाल से भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में भारत-नेपाल सीमा पर पानीटंकी में न्यूजीलैंड के एक निवासी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम एंड्रयू जेम्स है। पुलिस ने उसके पास से भारतीय आधार कार्ड,पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया है। बताया गया है कि एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर पानीटंकी से न्यूजीलैंड निवासी को गिरफ्तार किया है।


वह भारतीय आधार कार्ड दिखाकर प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था। आरोपी से पूछताछ के बाद सीमा से एक और बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया। आरोपी का नाम मोहम्मद नुरुल इस्लाम हैं। इसके बाद दोनों को खोरीबाड़ी पुलिस को सौंप दिया गया। आज आरोपियों को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया है। बांग्लादेशी नागरिक और न्यूजीलैंड निवासी के बीच क्या संबंध है? पुलिस इसकी जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *