भारी मात्रा में नकली सिगरेट के साथ दो गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 27अगस्त (नि.सं.)। प्रधान नगर थाना की सादे पोशाक की पुलिस ने अभियान चलाकर नकली सिगरेट के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम संदीप श्रीवास्तव (31) और भोला महतो (41)है।


मिली जानकारी के अनुसार संदीप गंगा नगर का और भोला महतो संतोषी नगर का रहने वाला है। दोनों आरोपी बिहार से नकली (H-10) नाम की नकली सिगरेट की भारी मात्रा एक खेप लेकर सिलीगुड़ी पहुंचे थे। सिलीगुड़ी में पहुंचने के बाद इस खेप को लेकटाउन इलाके में पहुंचाने वाले थे,लेकिन इससे पहले प्रधाननगर थाने की सादे पोशाक की पुलिस ने जंक्शन में अभियान चलाया और रंगे हाथ सिगरेट के साथ उक्त दो लोगों को पकड़ा।

इसके बाद पुलिस ने दोनों लोगों से सिगरेट का वैध कागजात मांगे। लेकिन संदीप और भोला दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इसके बाद पुलिस ने दोनो आरोपी को गैर कानूनी रूप से सिगरेट की तस्करी करने के आरोप में संदीप और भोला को गिरफ्तार किया।


प्रधान नगर थाना के पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपियों के पास से कुल 10 कार्टून सिगरेट बरामद की गई है। इसमें सिगरेट के कुल 1 लाख 20 हजार पीस हैं। जिसका बाजार मूल्य लाखों रूपये से ज्यादा आकी गई है। आज दोनों का अदालत में पेश किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *