भारी मात्रा में शराब के साथ एक गिरफ्तार 

सिलीगुड़ी, 30 जनवरी (नि.सं.)। प्रधान नगर थाने की पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए बीती रात एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम राजकुमार महतो है। वह कुलीपाड़ा का निवासी है।


मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर प्रधान नगर की सफेद पोशाक की पुलिस ने कुलीपाड़ा इलाके में अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने एक घर से 17 लीटर देसी व विदेशी शराब बरामद किया। जिसके बाद अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में राजकुमार महतो को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *