भारत-नेपाल सीमा पर चीनी सुअरों के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

नक्सलबाड़ी, 8 नवंबर (नि.सं.)। नक्सलबाड़ी में भारत-नेपाल सीमा पर चीनी सुअरों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। बताया गया है कि सोमवार देर रात को नक्सलबाड़ी के बड़ो मनीराम जोत के भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल से चीनी सूअरों को भारत लाया गया था।


एसएसबी की 8वीं बटालियन बड़ो मनीराम जोत के जवानों को कुल 32 चीनी सूअरों ले जाने की खबर मिली। इस खबर के आधार पर एसएसबी ने 32 चीनी सूअरों के साथ एक युवक को हिरासत में लिया। रात को ही आरोपी को नक्सलबाड़ी पुलिस को सौंपा गया।

नक्सलबाड़ी पुलिस ने युवक को चीनी सूअर की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार युवक राज मिंज नक्सलबाड़ी के विजयनगर चाय बागान का रहने वाला है। आज आरोपी को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया है। नक्सलबाड़ी पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *