भारतीय जनता पार्टी सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला की ओर से भी मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

सिलीगुड़ी,15 अगस्त (नि.सं.)। भारतीय जनता पार्टी सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला की ओर से भाजपा जिला कार्यालय के सामने 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। आज भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।


इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी का झंडा फहराया गया। साथ ही सदस्यों ने शहीद स्वतंत्रता सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित की। प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि आज का दिन खुशी का दिन है। हम चाहते हैं कि भारतीय संस्कृति का मूलमंत्र सामाजिक महत्व और राजनीतिक महत्व बना रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *