भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा निकाली गयी रैली, कई कार्यकता हिरासत में

सिलीगुड़ी,15 जून (नि.सं.)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष सौमित्र खान और राज्य भाजपा के महासचिव सायंतन बसु के गिरफ्तारी के विरोध में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से एक रैली निकाली गयी। यह रैली घोगोमाली बाजार से शुरू हुई।


इसके बाद सड़क पर विरोध-प्रदर्शन के दौरान भक्तिनगर थाने के आशीघर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान कई सदस्यों को हिरासत में लिया गया। इसके बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के कई सदस्यों ने आशीघर चौकी के सामने विरोध प्रदर्शन किया तो उन्हें भी हिरासत में लिया गया। बताया गया है कि करीब 19 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इन सभी को भक्तिनगर थाने में ले जाया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *