एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव जीत गईं हैं। इसके साथ ही द्रौपदी मुर्मू देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति बनी है। ओडिशा के मयूरभंज की रहने वाली द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति हैं। रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई को राष्ट्रपति का पद संभालेंगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राष्ट्रपति होने पर राष्ट्रपति को क्या सुविधाएं मिलती है, तो आइए जानते है..
1) इस समय भारत के राष्ट्रपति का प्रतिमाह 5 लाख रुपये सैलरी के रूप में मिलती है। जिस पर उन्हें किसी तरह का कोई टैक्स नहीं चुकाना होता है। इसके अलावा राष्ट्रपति को कई भत्ते भी मिलते हैं।
2)भारत के राष्ट्रपति को नि:शुल्क इलाज और आवास की सुविधा मिलती हैं।
3) भारत के राष्ट्रपति कस्टम-बिल्ट ब्लैक मर्सिडीज बेंज S600 (W221) पुलमैन गार्ड के हकदार हैं। राष्ट्रपति के पास आधिकारिक यात्राओं के लिए हथियारों से लैस लंबी गाड़ी लिमोजिन भी साथ होती है। साथ ही राष्ट्रपति के कारवां में 25 गाड़ियां होती हैं। राष्ट्रपति के पास 86 प्रेसीडेंशियल बॉडीगार्ड होते हैं।
4) साल में 2 लग्जरी वेकेशन की सुविधा।
5) भारत सरकार हर साल राष्ट्रपति के निवास, स्टाफ, मेहमानों और भोजन आदि पर सालाना करीब 22.5 मिलियन खर्च करती है।
कार्यकाल की समाप्ति के बाद सेवानिवृत्ति जीवन में राष्ट्रपति को कई लाभ भी मिलते हैं...
1) राष्ट्रपति को रिटायरमेंट के बाद पेंशन के रूप में 1.5 लाख प्रतिमाह मिलता है। साथ ही स्टाफ पर खर्च करने के लिए 60 हजार रुपये महीना अलग से दिया जाता है।
2) सचिवीय संबधित सहायता के लिए पत्नी (या पति) को प्रति माह 30,000 रुपये मिलते हैं।
3) जीवन भर के लिए एक मुक्त बंगला मिलता है।
4) दो मुफ्त लैंडलाइन और एक मोबाइल फोन।
5) ट्रेन या हवाई मार्ग से एक साथी के साथ मुफ्त यात्रा व जीवन भर के लिए मुफ्त वाहन सुविधा।