भारत – नेपाल सीमा से मवेशी और नेपाली शराब जब्त

खोरीबाड़ी, 11 सितंबर (नि.सं.)। भारत – नेपाल सीमा पर तैनात सशत्र सीमा बल 19वीं वाहिनी के समवाय नावडुबा के जवानों ने नेपाल से अवैध रूप में लाए 11 मवेशियों को जब्त किया है।


एसएसबी 19वीं बटालियन से मिली जानकारी अनुसार गस्ती पार्टी के द्वारा भारत – नेपाल सीमा पीलर संख्या 110/13 के समीप इन मवेशियों को जब्त किया गया। जबकि तस्कर वापस नेपाल की ओर भाग निकले। मवेशियों को थाना कुरलीकोट में जमा कर दिया गया। जब्ती के कार्यवाही मे सहायक उप निरीक्षक अजित पाल और दस जवान शामिल थे।

वहीं, दूसरी ओर 19वीं वाहिनी सशत्र सीमा बल के समवाय धनतोला के जवानों द्वारा सीमा पिलर संख्या 128 के पास नेपाल की ओर लाए 60 बोतल नेपाली शराब जब्त किया गया। जब्त नेपाली शराब को नजदीकी थाना में जमा कर दिया गया। जब्ती के कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक विवेक सिंह और सात जवान शामिल थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *