भीषण गर्मी में पिछले तीन दिनों से नहीं हो रही है पानी की आपूर्ति, वार्ड के निवासियों का हाल बेहाल

सिलीगुड़ी, 7 जुलाई (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम के चार नंबर वार्ड में पिछले तीन दिनों से पेयजल परिसेवा ठप है। जिससे वार्ड वासियों का इतनी तेज गर्मी में हाल बेहाल है। फिर भी उनकी समस्या के समाधान के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है। हालांकि, वार्डवासियों के हंगामे के बाद सिलीगुड़ी नगर निगम से एक पानी का टैंकर वार्ड में भेजा गया,लेकिन जो कुछ लोगों को मिली।

वार्ड में पानी की किल्लत अब भी बनी हुई है। आरोप है कि पाईप लाइन के काम के कारण तीन दिन पहले चार नंबर वार्ड के लोगों को बिना बताए पेयजल परिसेवा बंद कर दी गई थी। पेयजल परिसेवा बंद करने के बाद लोगों को पीने की पानी का समस्या खड़ी हो गई। आरोप है कि काम शुरू करने के बाद निगम की तरफ से कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। चार नंबर वार्ड की महिलाओं ने बताया कि पिछले तीन दिनों से पानी बंद है। इतनी गर्मी में अचानक पेयजल बंद हो जाने से उन लोगों को जीने के लिए दूसरे के घरों से पानी लाना पड़ रहा है। इतनी गर्मी में पेयजल परिसेवा बंद होने से वार्ड की जनता का सुध लेने अभी तक वार्ड पार्षद भी नहीं आये है।

हालांकि एक पानी का टैंकर आया था, लेकिन उससे कुछ लोगों को जीने के लिए कुछ बूंद पानी मिल पाया है। दूसरी तरफ, वार्ड पार्षद विवेक सिंह ने कहा कि पेयजल बंद होने की खबर पहले नहीं मिली थी। जब खबर मिली तो पानी की टेंकर वार्ड में भेजा गया है। वार्ड वासियों को पेयजल की समस्या नहीं होने दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetgrandpashabetjokerbetmobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetpusulabetpusulabetholiganbetCasibomCasibomgrandpashabetmariobettürk ifşaurfa konteynerşanlıurfa konteynercasibom casibom holiganbetDeneme Bonusu Veren SitelerbahiscasinoultrabetgrandpashabetholiganbetjojobetholiganbetvdcasinosekabetmatbetimajbetgrandpashabetgrandpashabetDeneme Bonusu Veren SitelerŞans Casinoholiganbetazhar-itay.com grandpashabetpusulabetgobahisultrabetcratosroyalbetjojobet güncel girişmatadorbetDeneme Bonusu Veren Siteler 2026grandpashabetcasibompusulabetcasibomporn livespincocasibombetgitromabetradissonbetcratosroyalbetgrandpashabetgrandpashabetholiganbetholiganbetcasibomjojobetjojobetmarsbahisgrandpashabetmarsbahispusulabetgrandpashabetjojobetjojobetjojobetjojobetpusulabetholiganbettambetmercurecasino girişbetplayMercurecasinocasibomgrandpashabetbettilt girişbettiltmatbetimajbetvdcasinomatbet güncel girişbetciopusulabetamkbet girişamkbetesbet girişibizabet girişibizabetjojobetcashwin girişcasibomcasibom girişgrandpashabetgrandpashabet girişgrandpashabet girişcasibom Built with ❤︎ by appycodes