भाजपा कार्यकर्ताओं को झूठे मामलों में फंसाने के विरोध में युवा मोर्चा ने निकाली रैली 

खोरीबाड़ी, 13 सितंबर (नि.सं.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा झूठे मामलों में फंसाने के विरोध में आज खोरीबाड़ी बुढ़ागंज और रानीगंज बिन्नाबाड़ी मंडल युवा मोर्चा की तरफ से विरोध रैली का आयोजन किया गया।


खोरीबाड़ी बुढ़ागंज मंडल भाजपा के युवा मोर्चा के अध्यक्ष तरुण सिंह ने बताया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं को झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है। पुलिस के अत्याचार के विरोध में इस रैली का आयोजन किया गया था।

इस दौरान खोरीबाड़ी बुढ़ागंज मंडल के अध्यक्ष कल्याण कुमार प्रसाद, नेशनल काउंसिल मेंबर गणेश चंद्र देवनाथ, युवा मोर्चा मंडल के अध्यक्ष तरुण सिंह, रानीगंज बिन्ना बाड़ी मंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष तापस मांझी सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *