बागडोगरा,12 मई (नि.सं.)। राज्य भर के साथ-साथ बागडोगरा में भी बुद्ध जयंती मनाई गई। आज सुबह बौद्ध कल्याण समिति बागडोगरा की पहल पर दारागांव बुद्ध मंदिर से एक रंगारंग शोभायायात्र निकाली गई। यह शोभायात्रा बागडोगरा के विभिन्न इलाको की परिक्रमा की।
इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में बौद्ध समुदाय के लोग शामिल हुए। महिलाएं बौद्ध धर्म के पवित्र ग्रंथ त्रिपिटक को अपने सिर पर उठाकर शोभायात्रा में चलती नजर आई। आज पूरे दिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए है और समाज में शांति का संदेश फैलाया गया है।