सिलीगुड़ी,14 मई (नि.सं.)। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सिलीगुड़ी मेट्रोपलिटन पुलिस ने भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। साथ ही कई भू-माफियाओं को भी गिरफ्तार किया गया है।शुक्रवार रात को आशीघर चौकी की पुलिस ने आशीघर अंतर्गत पापियापाड़ा इलाके से दो भू-माफियाओं को गिरफ्तार किया। आरोपियों के नाम चामेट राय और संजय मंडल है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों आरोपी फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन बेच रहे थे। इसी आरोप में दोनों को कुछ दिन पहले गिरफ्तार भी किया गया था। हालांकि उस समय उन्हें छोड़ दिया गया था। दोनों के खिलाफ फिर से शिकायत दर्ज होने के बाद शुक्रवार रात को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। आज आरोपियों को जलपाईगुड़ी अदालत पेश किया गया है।