भुटकीहाट में वाहन की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल

राजगंज,12 अगस्त (नि.सं.)। सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर भुटकीहाट में एक चौपहिया वाहन की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला का नाम मोफिजा बेगम (37) है। वह राजगंज ब्लॉक अंतर्गत बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत के अकारिगछ गांव की निवासी है।


स्थानीय सूत्रों के अनुसार आज दोपहर को उक्त महिला भुटकीहाट स्थित एक बैंक से निकलकर राष्ट्रीय राजमार्ग पार कर रही थी। तभी सिलीगुड़ी की ओर से आ रहे एक चौपहिया वाहन ने महिला को टक्कर मार दी। जिसके चलते महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने महिला को बरामद कर फूलबाड़ी के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहीं, वाहन को जब्त किया गया। हीलांकि, मौका देख वाहन चालक फरार हो गया। आमबाड़ी चौकी की पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *