फांसीदेवा, 23 दिसंबर (नि.सं.)। विधाननगर पुलिस ने फांसीदेवा ब्लॉक के मुरलीगंज स्थित महानंदा पुल पर अभियान चलाकर पत्थरों से लदे दो ट्रकों को जब्त किया हैं।
बताया गया है कि आज सुबह दोनों ट्रकों में पत्थर लाद कर तस्करी के लिये ले जाया रहा था। हालांकि, पुलिस की आने की भनक मिलते ही दोनों ट्रकों के चालक फरार हो गये। इसके बाद पुलिस ने पत्थरों से लदे दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया है।
आरोप है कि तस्कर फांसीदेवा के विभिन्न नदी घाटों से रेत और पत्थरों की तस्करी कर रहे हैं। पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि तस्कर पत्थरों से लदे दोनों ट्रकों को बिहार ले जा रहे थे। विधाननगर पुलिस की ओर से बताया गया है कि अवैध बालू पत्थरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी।