विभिन्न मांगों के समर्थन में सफाई कर्मचारियों ने निकाली शांतिपूर्ण रैली

सिलीगुड़ी, 23 फरवरी (नि.सं.) स्थायीकरण और वेतन वृद्धि की मांग में उत्तरबंग सफाई कर्मचारी समिति लंबे समय से आंदोलन कर रहे है। उनके आंदोलन के कारण पूरे शहर में सफाई का काम रूक गया था।इन मांगों को लेकर इस बार सफाईकर्मियों ने एक शांतिपूर्ण रैली निकाली।


आज महाऋषि बाल्मीकि सेवा संघ और अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस द्वारा उक्त रैली निकाली गयी है।यह रैलीबाघाजतिन पार्क से शुरू हुई और सिलीगुड़ी नगर निगम होते हुए महकमाशासक विभाग के सामने आकर संपन्न हुई।

आज संगठन की ओर से 14 सूत्री मांगों के समर्थन में प्रशासक अशोक भट्टाचार्य व महकमाशासक को एक ज्ञापन सौंपा गया।संगठन की ओर से मनोज कुमार राउत ने कहा कि प्रशासक अशोक भट्टाचार्य उनकी 14 सूत्री मांग से पूरी तरह सहमत हैं।लेकिन इसके बाद भी अगर उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं तो संगठन किसी भी तरह के हिंसक आंदोलन नहीं करेंगी।शहरवासियों के हित में सभी चीजों पर चर्चा के बाद आंदोलन की रूपरेखा बनाई जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *