विभिन्न मागों के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठे उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के अस्थायी कर्मचारी

सिलीगुड़ी, 12 अक्टूबर (नि.सं.)। वेतन वृद्धि, स्थायीकरण और कुशल श्रमिकों के काम को मान्यता देने की मांग में उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के अस्थायी कर्मचारियों ने तीन दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठे है।


बताया गया है कि आज से उनका यह सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू हुआ है और 14 अक्टूबर तक चलेगा। संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गयी तो वे हड़ताल और तेज करेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *