सिलीगुड़ी बिधान मार्केट में माल्यार्पण कर डॉ. बिधानचंद्र राय को दी गई श्रद्धांजलि

सिलीगुड़ी, 01 जुलाई (नि.सं.)। डॉ. बिधानचंद्र राय की जयंती और पुण्यतिथि के अवसर पर आज सिलीगुड़ी के बिधान मार्केट व्यवसायी समिति की ओर से उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। हर वर्ष 1 जुलाई को डॉ. बिधानचंद्र राय के जन्म और निधन दिवस के उपलक्ष्य में पूरे देश में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। इसी अवसर पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बिधान मार्केट व्यवसायी समिति के सदस्य और कार्यकारी सदस्य अभिजीत घोष उपस्थित थे। उन्होंने कहा, “आज हमने डॉ. बिधानचंद्र राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके प्रयासों से ही इस बिधान मार्केट का निर्माण हुआ था, इसलिए उनके प्रति आभार व्यक्त करना हमारा कर्तव्य है।”

उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में बिधान मार्केट में कई समस्याएं हैं। हल्की बारिश में ही बाजार में जलभराव हो जाता है, जिससे व्यवसायियों और ग्राहकों दोनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwindeneme bonusu veren sitelerligobetmatadorbetjojobetjojobet girişjojobet girişJojobetJojobetzenbetPerabetperabetjojobet Built with ❤︎ by appycodes