सिलीगुड़ी, 3 अप्रैल (नि.सं.)। खालपाड़ा आउट पोस्ट चौकी की पुलिस ने शराब तस्करी मामले में दो महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों महिलाओं के नाम बबीता देवी और राजकुमारी देवी है। ये दोनों महिला बिहार की निवासी है।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों महिला बीती शाम सिलीगुड़ी से भारी मात्रा में शराब लेकर बिहार की बस सवार हुई है। इस बात की जानकारी मिलते ही खालपाड़ा चौकी की पुलिस झंकार मोड़ के पास एक अभियान चलाकर बिहार जाने वाली एक बस को रोककर तलाशी ली।
इस दौरान बस की डिक्की से दो बैंग शराब जब्त किया गया। इसके बाद बैग की मालिक से पूछताछ करने पर पुलिस को पता चला कि दोनों महिलाएं बिहार में शराब बिक्री करने के लिए ले जा रही थी। जिसके बाद खालपाड़ा चौकी की पुलिस दोनों महिलाओं को अवैध रूप से शराब ले जाने के आरोप में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आज दोनों महिलाओं को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।