बाइक चोरी गिरोह का प्रधान नगर थाने की पुलिस ने किया पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 6 दिसंबर (नि.सं.)। प्रधान नगर थाने की सफेद पोशाक पुलिस ने बाइक चोरी के कारोबार का पर्दाफाश किया है। साथ ही इस गिरोह के एक सदस्य को भी पुलिस गिरफ्तार करने में सफल रही है।


बताया गया है कि हाल के कुछ समय में सिलीगुड़ी में यह गिरोह काफी सक्रिय रूप से काम कर रहा हैं। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को प्रधान नगर थाने की सादे पोशाक की पुलिस गश्त लगा रही थी। इस दौरान हरियाणा नंबर की एक बाइक को जंक्शन के पास देखकर पुलिस को संदेह हुआ। जिसके बाद पुलिस ने बाइक को रोककर चालक से लाइसेंस व जरूरी जरूरी दस्तावेज मांगे। चालक ने जब बाइक का कोई कागजात और लाइसेंस नहीं दिखा पाया। जिससे पुलिस का संदेह और भी बढ़ गया।

प्राथमिक जांच करने के दौरान पुलिस को पता चला कि बाइक हरियाणा से चोरी हुई है। इसके बाद पुलिस ने बाइक के साथ व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम मुर्सलीन (22)है। वह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का निवासी बताया गया है। पुलिस ने आज आरोपी पर बाइक चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *