बिना मास्क के घूम रहे 24 लोग गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,14 जनवरी (नि.सं.)। राज्य सरकार ने वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सख्त प्रतिबंध जारी किए हैं। बिना मास्क के दिखने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।


इसी निर्देश के अनुसार सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस की एनजेपी पुलिस लगातार अभियान चला रही है, लेकिन कई लोग अब भी बिना मास्क के सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं। इसी को देखते हुए एनजेपी पुलिस ने शुक्रवार को फिर एक बार अभियान चलाया और 24 लोगों को बिना मास्क के गिरफ्तार किया। आने वाले दिनों में भी इस तरह के अभियान चलाये जायेगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *