विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस के बीच हुई धक्का-मुक्की में कंचन देवनाथ को सिर पर लगी चोट, अस्पताल में भर्ती

सिलीगुड़ी, 12 सितंबर (नि.सं.)। राज्य के साथ-साथ सिलीगुड़ी में भाजपा की तरफ से विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उसी की तहत सिलीगुड़ी के विनस मोड़ में भी भाजपा कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन के लिए इकट्ठा हुए थे। जहां पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई।


इस धक्का-मुक्की के दौरान भाजपा युवा अध्यक्ष कंचनदेवनाथ के सिर पर चोट लगी।पानीडाल कर पहले कंनच देव नाथ को सिलीगुड़ी थाना लाया गया।थाने में स्थिति बिगड़ती देख उन्हें सेवक रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवा अध्यक्ष कंचन देवनाथ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *