बीरपाड़ा के गोपालपुर चाय बागान में पिंजरे में फंसा तेंदुआ

बीरपाड़ा, 24 नवंबर(नि.सं.)। वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक वयस्क तेंदुआ फंस गया। यह मामला बीरपाड़ा थाना अंतर्गत गोपालपुर चाय बागान की है।आज सुबह गोपालपुर चाय बागान में स्थानीय लोगों ने पिंजरे में उक्त तेंदुए को फंसा देखा।


इसके बाद इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई। खबर मिलते ही जलदापाड़ा वन विभाग के वनकर्मी मौके पर पहुंचे और तेंदुए को बरामद किया। बताया गया है कि वन विभाग के मदारीहाट रेंज को 2 दिन पहले इलाके में तेंदुए की आवाजाही की जानकारी मिली थी। जिसके बाद वनकर्मियों ने पिजंरा लगाया था। वहीं, आज पिंजरे में तेंदुआ फंस गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *