सिलीगुड़ी, 15 नवंबर (नि.सं.)। पूरे देश कि साथ-साथ सिलीगुड़ी में भी बिरसा मुंडा की146 वीं जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। आज देवीडांगा एवं उत्तर पलास इलाके से कई संगठन और क्लब के संयुक्त तत्वावधान में बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में एक रंगा रंग शोभायात्रा का आयोजन किया। यह शोभायात्रा उत्तर पलास से होते हुए चंपासारी की परिक्रमा कर पूनः उत्तर पलास में जा कर संपन्न हुई।
इस शोभायात्रा में छोटे-छोटे बच्चे बिरसा मुंडा के वेश भूषा में दिखे। वहीं, कुछ बच्चे हाथ में विभिन्न जागरूकता मूलक विषय का हाथ में लिफ लेट लेकर शोभायात्रा में शामिल हुए। साथ ही भारी संख्या में पुरूष और महिला भी शामिल हुए।